ईद पर सलमान ने रिलीज़ किया भाई भाई सांग, अब तक 47 लाख लोगों ने देखा यूट्यूब पर, सुनिए गाना
फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से रिलीज न होने से उनके फैंस में निराशा छा गई थी पर सलमान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने ईद के मौके पर अपना स्पेशल म्यूजिक वीडियो ‘भाई भाई’ रिलीज करके उन्हें सौगात दी है। इस वीडियो में सलमान खान धार्मिक एकता का मैसेज दे रहे हैं।
गौरतलब है की सलमान खान ने अपने यट्यूब चैनल पर सॉन्ग ‘भाई भाई’ रिलीज किया है। गाने के लिरिक्स सलमान खान और दानिश सब्री ने लिखे हैं। वहीं, सलमान खान और रूहान अरशद ने गाने को अपनी आवाज दी है। साजिद-वाजिद ने म्यूजिक कंपोज किया है। सलमान खान ने इससे पहले लॉकडाउन के दौरान अपने यट्यूब चैनल पर दो सॉन्ग ‘प्यार करोना’ और ‘तेरे बिना’ रिलीज कर चुके हैं।
पहले आ चुके इन दोनों सॉन्ग को लोगों ने खूब पसंद किया है। लॉकडाउन में सलमान खान अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ अपने पनवेल फार्महाउस पर समय बिता रहें हैं। गौरतलब है कि कई सालों से ईद के मौके पर ही सलमान खान की फिल्म जरूर रिलीज होती थी। इस बार कोरोना वायरस के कारण उनकी फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हो सकी तो भाईजान ने स्पेशल म्यूजिक वीडियो रिलीज किया।




