मनोरंजन

अनन्या पांडे ने गाया इतना बुरा गाना, बहन के कानों से निकल आया ‘खून’, बोलीं- बंद करो ..

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इतना ही नहीं अनन्या सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी जानकारी देती रहती हैं. अनन्या ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया है. एक्ट्रेस की एक्टिंग स्किल के बारे में तो सभी जानते हैं पर क्या आपको पता है अनन्या को गाने का भी बहुत शौक है. अनन्या का गाना गाने का शौक बाकी लोगों पर भारी पड़ जाता है.

READ ALSO – बॉलीवुड की दिलकश एक्ट्रेस दिशा पाटनी का सेक्सी और बोल्ड फोटोशूट, देखे फोटोज

उनका गाना सुनने वाले के कानों से खून निकलने लगता है. यह हम नहीं कह रहे हैं ये तो अनन्या की बहन रायसा कह रही हैं. अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें रायसा ने अपनी बड़ी बहन को मैसेज किया है कि- गाना बंद करो मेरे कानों से खून निकल रहा है. अनन्या पांडे इंस्टाग्राम स्टोरी अनन्या ने अपनी बहन के मैसेज का मजेदार जवाब दिया है. उन्होंने रिप्लाई किया- तुम्हारे साथ चैट करना हमेशा अच्छा लगता है. अनन्या की इंस्टा स्टोरी देखने के बाद उनके फैंस को पता चल गया है कि वह बहुत ही बुरा गाती हैं. अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी बेस्टफ्रेंड सुहाना खान का एक राज खोला है. अनन्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुहाना उनके ग्रुप की मेकअप गुरु हैं.

READ ALSO – भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के साड़ी लुक को देख आप भी हो जाएंगे घायल, देखे तस्वीरें

वह बहुत ही अच्छा विंग्ड आईलाइनर लगाती हैं. इतना ही नहीं अनन्या ने इस दौरान अपनी भी पोल खोल डाली थी. अनन्या ने कहा मैं मेकअप के मामले में सबसे बेकार हूं. लाइगर में आएंगी नजर अनन्या पांडे जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में नजर आने वाली हैं. यह अनन्या के अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी. उन्होंने लाइगर की शूटिंग पूरी कर ली है.

READ ALSO – तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया बेन की हुई एंट्री

यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. करण जौहर फिल्म से विजय का पहला पोस्टर रिलीज कर चुके हैं. आपको बता दें अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आए थे. इसके बाद वह ईशान खट्टर के साथ खाली-पीली में नजर आ चुकी हैं. इन दिनों अनन्या शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आएंगे.

Related Articles

Back to top button