inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – लूट की गंभीर वारदात, आधा दर्जन युवकों ने चाकू अड़ाकर की लूट, कुशालपुर की घटना

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर इलाके में लूट की एक गंभीर वारदात को बीती रात अंजाम दिया गया है। लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं था। करीब आधा दर्जन युवकों ने एक बाइक सवार पर चाकू ​टिका दिया, उससे मोबाइल और पैसे लूट लिए, इसके बाद बदमाशों का पीछा कर रहे लूट के शिकार युवक के भाई को उन्हीं युवकों ने घेर लिया और उसकी इस बुरी तरह से पिटाई कर दी कि उसे आईसीयू में दाखिल करना पड़ गया है।

राजधानी रायपुर के साथ ही यह रायपुर पुलिस के लिए भी ​बेहद शर्मनाक है कि शहर के सघन इलाके में सरेराह चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर इलाके का है। सामने आई जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र गौतम महामाया इंटरप्राइजेस में सुपरवाइजर है। बीती रात वह इन्द्रप्रस्थ स्थित अपने घर के लिए निकला था, इसी दौरान कुशालपुर ​ब्रिज के पास आधा दर्जन युवकों ने चाकू अड़ाकर उसका रास्ता रोक लिया और उससे मोबाइल व पैसे लूट लिए।

सुरेन्द्र ने लूट की वारदात करने वालों का पीछा किया, इस दौरान उसका भाई अमन गौतम और मोहत टेमरे भी साथ थे। तीनों अलग—अलग दो वाहन पर थे। लुटेरों का पीछा करते हुए सुरेन्द्र जब पुरानी बस्ती स्थित खो—खो तालाब के पास पहुंचा था, तभी लुटेरों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मोहित टेमरे सुरेन्द्र गौतम के साथ था। इस मारपीट में मोहित टेमरे को गंभीर चोंट आई है और उसे आईसीयू में दाखिल कराना पड़ गया है।

इस मामले की जब तक पुलिस को खबर मिली, सभी आरोपी भाग चुके थे। इनमें से दो की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि विकास और अजय के साथ अन्य लोग शामिल थे, जिसमें नामजद दोनों ही आरोपी आदतन बदमाशों में से हैं। सभी फरार बताए जा रहे हैं, वहीं मोहित की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button