inh24छत्तीसगढ़

दंतैल हाथियों के आतंक से सिरपुर इलाके के लोग दहशत में, चट कर गए किसान के 60 कट्टा अनाज

हरीश यादव महासमुंद – सिरपुर क्षेत्र में इन दिनों तीन दंतैल हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों ने आज सुबह 5 बजे पीढ़ी गांव में पहुँच कर किसान के घर मे रखे 60 कट्टा अनाज के बोरी को तहस नहस करते हुवे चट कर दिया। बता दें कि किसान के घर के बाहर लगे महाराजा गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश कर धान बोरी को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया।

घटना के बाद से इलाके के किसान और ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद हैं इसके अलावा ग्रामीणों को साउंड सिस्टम से कर रहे है लगातार अलर्ट किया जा रहा है। वहीं बीते रात लहंगर धान खरीदी में भी तीनो दंतैल ने जमकर मचाया उत्पात था। किसान मशाल लेकर धान खरीदी केंद्र की रखवाली कर रहे हैं। पूरा मामला महासमुंद के सिरपुर वन परिक्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button