छत्तीसगढ़
नौनिहालों के हाथों में शराब देख राष्ट्रीय बाल आयोग सख्त, खत लिख कहा यह
छत्तीसगढ़ के स्कूल में शराब पीते बच्चों के वायरल वीडियो पर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव को ख़त लिखा है।
बता दें कि खुलेआम बच्चों के हाथों में पहुंचती शराब को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने सख्त रूख दिखाया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने कहा है कि मामले की पूरी पड़ताल किया जाये।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जोकि बालोद का बताया जा रहा था। इस वीडियो में स्कूली बच्चे शराब पीते नजर आ रहे थे।



