छत्तीसगढ़
गरियाबंद ब्रेकिंग – 4 बच्चो की मां ने लगाई फाँसी, गाँव मे पसरा सन्नाटा
गिरीश गुप्ता गरियाबंद – जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवेली की जानकी बाई ध्रुव पति हिरामन उम्र 27 वर्ष ने अपने घर के बाड़ी में ही फाँसी लगा ली। जिसके चलते गाँव मे सन्नाटा पसरा हुआ है। वही उनके पति हिरामन थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज करवाने में जुटे हैं। सूत्रो के मुताबिक जानकी बाई की 4 बच्चे बताए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी ने संतोष भुआर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस फाँसी लगाने का कारण खंगालने में लगी है।





