छत्तीसगढ़
रायपुर – अज्ञात युवक का शव रेलवे फाटक में मिला, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। यह घटना राजधानी के चूनाभट्टी फाटक के पास की है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
READ ALSO – गरियाबंद ब्रेकिंग – 4 बच्चो की मां ने लगाई फाँसी, गाँव मे पसरा सन्नाटा
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि चूनाभट्टी फाटक के बीच में एक युवक की गुरुवार देर रात ट्रेन से कटकर मौत हुई है। रात तीन बजे मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। आत्महत्या है या हादसा के बिंदु पर जांच की जा रही है।



