मुसीबत में ‘मसीहा’ बनीं Jacqueline Fernandez, खुद आगे बढ़कर खिलाया जरूरतमंदों को खाना

कोरोना काल के दौरान बॉलीवुड सितारे लगातार अपने-अपने स्तर पर लोगों कि मदद कर रहे हैं. इस लिस्ट में सबसे पहले सोनू सुद का नाम आता है. वहीं अब एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez ने इस भी मुसीबत के वक्त में आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने योलो फाउंडेशन की स्थापना की थी. इसी के तहत जैकलीन अब लोगों की लगातार मदद कर रही हैं.मिली जानकारी के अनुसार Jacqueline Fernandez ने इसके तहत एक एनजीओ के साथ मिलकर कोरोना की दूसरी लहर में करीब 1 लाख जरूरतमंदों को खाना खिलाने का जिम्मा उठाया है.
READ ALSO – Tina Dutta साड़ी में दिखीं बला की खूबसूरत, तस्वीरें हो रहीं जमकर वायरल
इसी योजना के तहत जैकलीन फर्नांडीज मुंबई की सड़कों पर कई लोगों को खाना खिलाती दिखाई दे रही हैं. फैंस को भाया जैकलीन का ये अंदाज Jacqueline Fernandez ने मुसीबत के इस दौर में आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है. वे लगातार लोगों की मदद कर रही हैं और उन्हें खाना खिला रही हैं. इतना ही नहीं, वे जरूरतमंदों के लिए खाना बनाने खुद भीड़ गई हैं. साथ ही स्टॉल लगाकर लोगों को खाना भी परोस रही हैं.
READ ALSO – एक्ट्रेस मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस पहन दिए hot पोज, इंटरनेट पर photo हुआ वॉयरल

जैकलीन फर्नांडीज के फैंस उनकी इस नेक पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि Jacqueline Fernandez द्वारा लोगों को खाना खिलाते हुए तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. जैकलीन तस्वीरों में नीले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं. इसके साथ ही जैकलीन ने ब्लू डेनिम कैरी की है. बीते दिनों ही जैकलीन का धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है, जिसमें वे सलमना खान के साथ झूमती नजर आ रही हैं. फिल्म ‘राधे’ में एक डांस नंबर गाने पर थिरकती नजर आएंगी.




