मनोरंजन

अब कनिका को हॉस्पिटल से भी शिकायत, बोली मच्छर और धूल से भरा है कमरा, नखरों से परेशान प्रबंधन

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिंगर कनिका कपूर का लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनिका इलाज में डॉक्टर्स का सहयोग नहीं कर रही हैं. कनिका के नखरों से पीजीआई के डॉक्टर्स से लेकर प्रशासन तक परेशान है। कनिका कपूर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह पीजीआई में जेल जैसा महसूस कर रही हैं. कमरे में मच्छर हैं और धूल भरी हुई है.

कनिका ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने कमरे की गंदगी को लेकर डॉक्टर से शिकायत की तो उन्हें कहा गया कि यह कोई फाइव स्टार होटल नहीं है। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि कनिका को अस्पताल की बेस्ट सुविधाएं दी गई हैं. उन्हें एक स्टार की तरह नहीं बल्कि मरीज की तरह बर्ताव करना चाहिए।

पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि कनिका कपूर एक मरीज की तरह व्यवहार ही नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि “कनिका को हॉस्पिटल की सबसे अच्छी सुविधा मुहैया कराई जा रही है. एयर कंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉयलेट और एयर हैंडलिंग यूनिट है, यहां पर मच्छर और गंदगी का सवाल ही नहीं है. रूम में टीवी तक लगा हुआ है।

उन्होंने बताया, “कनिका ने पहले घर का खाने की बात कही थी, लेकिन इलाज के दौरान यह संभव नहीं था. फिर उन्होंने कहा कि ग्लूटन फ्री फूड चाहिए तो उनकी मांग के मुताबिक ग्लूटन फ्री फूड दिया जा रहा है जो हमारे किचन में अलग तैयार होता है.”

आपको बता दें कि कनिका कपूर पर उनकी लापरवाही के चलते लखनऊ में FIR दर्ज की गई है साथ ही सोशल मीडिया पर लोग कोविड-19 से संक्रमित कनिका की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं, उन पर सच को छिपाने का आरोप लगाया जा रहा है।

शनिवार को ट्विटर पर हैशटैगकनिकाकाकोरोनाक्राइम जमकर ट्रेंड करता नजर आया था और उन पर खूब सारे मीम्स भी बनाए गए. ये मीम्स सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. लोग कनिका से काफी नाराज दिख रहे हैं. साथ ही कुछ लोग उनके बचाव में भी उतरे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button