09 November 2020 – क्या कहते हैं आपके तारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल मेष आज आपका दिन
मेष – आज छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। दफ्तर में किसी सहयोगी से मतभेद की स्थिति बन सकती है। किसी को उधार देते समय अलर्ट रहें। पारिवारिक कार्यों से दूसरे शहर जा सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। विवाहित आज त्योहार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें। आज किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात होगी।
वृषभ – इस राशि के जातक किसी काम के लिए मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज आपको सावधान रहना होगा, किसी छोटी सी बात से बड़ा विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की दिक्कत दूर होगी। छात्रों को परिश्रम करना होगा। विवाहित आज काफी खुश रहेंगे। परिवार सहित घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। ज्यादा खर्च करने से बचें। कारोबार अच्छा चलेगा। अकस्मत धन लाभ हो सकता है।
मिथुन – आज आपके व्यवहार में क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी जिम्मेदारी के पूरा नहीं होने पर परेशान रहेंगे। बैंक, सरकारी दफ्तरों के काम को लेकर चक्कर लगाना पड़ सकता है। आज का दिन युवाओं के लिए बेहतर साबित हो सकता है। बातचीत करते समय सावधान रहें। निजी चर्चा सार्वजनिक रूप से न करें। आपसे कोई कर्ज लेने आ सकता है। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। जोखिम न लें। किसी कार्य न टालें।
कर्क – आज आपको ऑफिस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात या उनसे चर्चा हो सकती है। परिवार के साथ आगामी दिनों में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। आज बाहर निकलते समय सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह – आज आपका दिन जबरदस्त रहेगा। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। आपको धन लाभ होगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप किसी से कर्ज ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
कन्या – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को फिलहाल पदोन्नति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। फील्ड में काम करने वाले खुश रहेंगे। नए मौके मिलेंगे। युवाओं को अच्छी खबर मिलेगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। आज यात्रा करने से बचें। जरूरी न हो तो महत्वपूर्ण फैसलों को टाल दें। अचल संपत्ति संबंधी विवाद का निपटारा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी से मतभेद की आशंका है। तनाव हो सकता है। धन की स्थिति ठीक रहेगी।
तुला – आज आप बेहद व्यस्त रहेंगे। कई प्रकार की जिम्मेदारी पूरी करने के कारण थकान होगी। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर में माहौल शांत रहेगा। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। किसी की बातों में न आएं। व्यवसायी आज खुश रहेंगे। छात्रों की समस्या हल होगी। किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। बुजुर्गों से चर्चा करें। आज आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा। तनावरहित महसूस करेंगे।
वृश्चिक – युवाओं के लिए आज का दिन शुभ है। कैरियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।किसी की मदद से आपके काम आगे बढ़ेंगे। आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। नया खर्च सामने आएगा। बजट बिगड़ सकता है।
धनु – आज मित्रों और सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी कार्य के नहीं होने से तनाव हो सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नया प्लान बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार की जरूरतों की पूर्ति के लिए आज ज्यादा खर्च हो सकता है। बजट प्रभावित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। शत्रु आज शांत रहेंगे। किसी से अपनी निजी चर्चा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। ईश्वर की आराधना करें। माता-पिता की सेवा करें।
मकर – आज का दिन अच्छा रहेगा। दिनचर्या में परिवर्तन होगा। परिवार सहित धार्मिक यात्रा करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्रस्ताव मिल सकता है। महत्वपूर्ण फैसले अपने परिवार के लोगों की रजामंदी से करें। ज्यादा खर्च हो सकता है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। आज किसी रिश्तेदार के साथ पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सोच विचारकर बोले।
कुंभ – आज दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। स्वभाव में तल्खी ज्यादा रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में शामिल होंगे। आपके किसी से मतभेद दूर होने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें। बातचीत संभलकर करें। युवा वर्ग दिक्कत में रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। कानूनी मामलों फिलहाल तेजी नहीं रहेगी। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मीन – आज आपको अप्रिय सूचना मिल सकती है। किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। किसी की बातों से ठेस लगेगी। दिनभर बेचैनी में बीतेगा। छात्रों की उलझनें दूर होंगी। आपको कारोबार को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। इस राशि के जातक आज किसी को उधार न दें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। बाहर जाते समय सावधान रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। युवाओं का दिन मौजमस्ती भरा रहेगा। संतानपक्ष की दिक्कतें दूर होंगी।