निक्की तम्बोली को सोशल मीडिया में यूज़र्स कर रहे ट्रोल, जानिये क्या हैं वजह,

दिल्ली। निक्की तंबोली और रुबीना दिलैक वीकेंड का वॉर में बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। सेट्स पर जाने से पहले उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। निक्की पोज देते वक्त अपनी ड्रेस का एक हिस्सा बार-बार हटा रही थीं। इस पर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया। उनकी ड्रेस का एक हिस्सा कुछ ज्यादा ही लंबा था और उन्होंने काफी हाई हील्स पहन रखी थीं। फोटो क्लिक करवाते वक्त प्रोफाइल चेंज करते समय वह शायद इसीलिए ड्रेस में उलझी नजर आईं।
ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं निक्की
निक्की के वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर का कॉमेंट है, यह कर क्या रही है। एक और ने लिखा है, इनके पास बस यही टैलंट है। एक फॉलोअर ने लिखा है, इन को लगता है कि यह ऑस्कर या कान इवेंट है। वहीं एक और कॉमेंट चिड़िया की तरह पंख फैला रही है बार-बार।
रुबीना, निक्की ने बढ़ाया हौसला
निक्की तंबोली और रुबीना दिलैक बिग बॉस ओटीटी में पहुंची थीं। वहां उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ समय बिताया। रुबीना अपनी ट्रोफी लेकर गई थीं और घरवालों से कहा कि वह उन्हें जीत के लिए मोटिवेट करने के लिए ट्रोफी साथ लाई हैं। वहीं निक्की तंबोली ने प्रतीक को अपना फेवरिट बताया और कहा कि शो के बाहर वह उनका इंतजार करेंगी।




