inh24छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा – 5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढ़ेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

दंतेवाड़ा-सुकमा बॉर्डर के पास पोर्देम जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। नक्सली की पहचान संतोष मारकम के रूप में हुई है। एसपी दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटनास्थल से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सली संतोष मरकाम पर पांच लाख का इनाम था। संतोष मरकाम के खिलाफ 25 से अधिक बड़े अपराध अरनपुर थाने में दर्ज हैं। मुठभेड़ स्थल से पिस्टल, नक्सली पिठ्ठू व अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सली संतोष मरकाम के अपराधों की लिस्ट भी जारी की है।

Related Articles

Back to top button