छत्तीसगढ़

सरायपाली में विधायक नन्द के प्रयास से 108 संजीवनी एक्सप्रेश की सुविधा उपलब्ध

विकास नन्द सरायपाली – सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के जनता द्वारा बहुत दिनों से 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मांग की जा रही थी। परंतु कोई भी जनप्रतिनिधि ने इस मांग को पूरा नहीं कर पाए थे। इस मांग को लेकर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के जनता द्वारा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद के पास रखा गया था। जिसका कि उन्होंने संज्ञान लेते हुए जनता की सुविधा हेतु विशेष प्रयास किए और राज्य शासन द्वारा सराईपाली विधान सभा के आम जनता के समस्याओं को दूर करने हेतु सराईपाली शासकीय हॉस्पिटल में 108 संजीवनी एक्सप्रेश उपलब्ध करवाए हैं । जिसको कि आज हरी झंडी दिखाकर कार्य हेतु रवाना किया गया।

read also..छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नदी नाले उफान पर, सिकासेर के 16 गेट खोले गए, जानिए मौसम विभाग की चेतावनी

इस अवसर पर विधायक नंद के साथ विशेष रुप से सराईपाली अनुविभागीय दंडाधिकारी कुणाल दुतावत, नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, महेन्द्र बाघ, हरदीप सिंह रैना सभापति नगर पालिका सरायपाली, गोपाल अग्रवाल,दीपक शर्मा, विधायक के सहयोगी जयन्त चौधरी व् बलराम भोई भी उपस्थित थे। 108 संजीवनी एक्सप्रेस के उपलब्ध हो जाने से क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक किस्मत लाल नंद एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button