नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने भरी महफिल में किया Kiss
सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में पंजाबी रीति रिवाज से शादी की, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह संगीत सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं. वहीं अब नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह के किस करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे।

नेहा कक्कड़ ने संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद, अनीता डोंगरे मैम. नेहूप्रीत आपके आउटफिट्स के लिए हमेशा आपके आभारी रहेंगे.’ नेहा और रोहनप्रीत की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे. इन तस्वीरों में से एक में नेहा रोहनप्रीत के साथ लिपलॉक करती नजर आ रही हैं।

नेहा इस संगीत सेरेमनी की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. नेहा कक्कड़ ने अनीता डोंगरे का पिंक कलर का लहंगा पहना है वहीं रोहनप्रीत सिंह व्हाइट रंग सूट और रेड पगड़ी में नजर आ रहे हैं. बता दें कि शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने अपने नाम के आगे मिसेज़ सिंह लिखा है. नेहा ने अपनी हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक की सभी तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. शादी से पहले नेहा और रोहनप्रीत का म्यूजिक वीडियो नेहू दा व्याह रिलीज हुआ है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।





