राजनांदगांव जिले के पांच पर्वतारोहियो ने हिमांचल प्रदेश के सोलांगवेली स्थित माउंट फ्रेडशीप पर्वत की साढे सत्ररह हजार (17500) फीट की उचाई चढकर देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया कर कोरोना वारियर का सम्मान मे सेल्यूट किया है । पर्वतारोहीयो के नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन मे भव्य स्वागत किया गया है ।
पूरी दुनिया जहां वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही है वहीं राजनांदगांव जिले के पाँच पर्वतारोहीयो ने कोरोना की जंग जीती है और हिमाचल प्रदेश के सोलांग वैली में स्थित माउंट फ्रेंडशिप पर्वत की साढे सत्ररह हजार फीट उची चढाई फतह कर कोरोना वारियर्सयो को सेल्यूट किया है ।कोरोना महामारी से लड़ने में पूरा देश एकजुट हुआ है। राजनांदगांव जिले में भी स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले नागरिकों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है।
कोरोना से जंग जीत कर एक बार फिर से ज़िन्दगी को पटरी पर लाने के लिए बहुत सारी हिम्मत और हौसले की जरूरत होती है। ऐसे ही लोगों की हिम्मत बढ़ाने के लिए राजनांदगांव जिले के पांच पर्वतारोहीयो आगे आए हैं। और अपने हौसलो की उडान भरते हुए साढे सत्ररह हजार फीट उची पर्वत की चढाई कर कोरोना की जंग मे शामिल कोरोना वारियर के सम्मान मे सेल्यूट किया है और देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है ।
जिले के इन पांचो पर्वतारोहियो का नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन मे भव्य स्वागत किया है इस मौके पर महापौर हेमादेशमुख ने पर्वतारोहियो का फूल माला और गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया है और इनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है । इस अवसर पर महापौर हेमादेशमुख ने पर्वतारोहीयो के इस हौसले को राजनांदगांव जिले के लिए बडी गर्व की बात बताई है ।
हिमांचल प्रदेश के मनाली के सोलांगवैली स्थित माउन्ट फ्रेंडशीप पर्वत पर फतेह हासिल कर लौटी जिले के ठेकवागांव निवासी ममता निषाद बेहद उत्साहित है और इसे अच्छा अनुभव बताया है पर्वतारोहण के दौरान माइनस 10 ड्रिग्री सेल्सियस तापमान होने से चढाई मे थोडी कठनाई जरुर हुई है।
इसी तरह पर्वतारोही रोहित झा का कहना है कि इस मिशन का एक मात्र उद्देश्य कोरोना वारियर को सम्मान देना था रोहित झा ने बताया कि इस मिशन मे सात अलग अलग राज्यो के युवा शामिल थे जिसमे छत्तीसगढ के 13 पर्वतारोहियो मे राजनांदगांव जिले के पांच युवाओ ने हिस्सा लिया और 21 अक्टूबर के दिन 11 बजकर 08 मिनट मे माउन्ट फ्रेडशीप पर्वत पर देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया है
छत्तीसगढ राज्य के विभिन्न जिलो के 13 पर्वतारोहीयो ने अपने मिशन की शुरुआत 09 अक्टूबर से की थी और 21 अक्टूबर की 11 बजकर 08 मिनट पर 17500 फीट उची पर्वत की चढाई सफलता पूर्वक की है और देश प्रदेश सहित जिले का मान बढाया है ।



