राजीव अदातिया संग डिनर करने निकलीं नेहा भसीन, लोगों ने कपड़ों पर किया ट्रोल

राजीव अदातिया बिग बॉस 15 से बाहर हो चुके हैं और अपने दोस्तों के साथ जमकर मजे कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें नेहा भसीन के साथ देखा गया। नेहा और राजीव डिनर डेट पर साथ थे। नेहा ने कटआउट टॉप और स्कर्ट पहन रखे थे। पैपराजी ने दोनों को साथ में कैमरे में कैद किया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी आदित्य के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद राजीव अदातिया अपनी मुंहबोली बहन शिल्पा शेट्टी से मिलने भी गए थे।
शो के बाद भी कायम है दोस्ती

नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। ओटीटी में उनकी और प्रतीक सहजपाल की नजदीकियां सुर्खियों में रही थीं। बिग बॉस 15 में भी उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी पर वह ज्यादा देर घर में टिक नहीं पाईं। हालांकि इस बीच उन्होंने कुछ दोस्त बनाए। राजीव अदातिया उनमें से एक हैं। राजीव हाल ही में शो से बाहर हुए हैं। इसके बाद वह और नेहा भसीन डिनर डेट के लिए साथ दिखाई दिए। उनका वीडियो वायरल होते ही लोगों ने नेहा को उनके आउटफिट्स पर ट्रोल किया है।




