मनोरंजन

ड्रग्स केस में एनसीबी का एक्टर अरमान कोहली के घर छापा, पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

रायपुर। एक्टर अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। अरमान कोहली के घर में 28 अगस्त को एनसीबी ने रेड मारी। मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को एनसीबी ने हाजी अली के पास छापेमारी की थी। यहां से एक बड़े ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को पकड़ा था और उससे 25 ग्राम एमडी बरामद की थी। बताया जा रहा है कि वह हिस्ट्रीशीटर है। साल 2018 के एनएनसी मुंबई केस में भी वह शामिल था, जहां बड़ी मात्रा में एफेड्राइन बरामद की गई थी। अजय राजू सिंह की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद एनसीबी ने आगे की जांच शुरू की और एक्टर अरमान कोहली के घर छापेमारी में ड्रग्स बरामद की। पूछताछ के बाद अरमान कोहली को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button