बिलासपुर जिले में दर्दनाक हादसा, पिता पुत्र की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत
बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सैप्टिक टैंक की साफ-सफाई के दौरान युवक टंकी के अंदर गिर गया इसके बाद बेटे को बचाने के लिए युवक का पिता भी टंकी के अंदर कूद गया। टंकी में दम घुटने से दोनों पिता-पुत्र की मौत हो गई।
पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सम्बलपुरी की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश टंकी से बहार निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह रोहित कौशिक अपनी पत्नी के साथ सैप्टिक टैंक की सफाई था।
सफाई के दौरान रोहित टैंक के अंदर गिर गया तब पत्नी ने बचाने के लिए जोर से आवाज लगाई। रोहित के पिता राजाराम कौशिक आये और टैंक के अंदर उसे बचाने कूद गए। दोनों की टैंक के अंदर ही दम घुटने से मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव मे मातम छा गया है। ग्रामीणों की जानकारी पर सकरी पुलिस घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कारवाही की।



