मनोरंजन
फैंस की डिमांड पर मोनालिसा ने शेयर की अपनी हनीमून की फोटो
मोनालिसा अपने फैंस का आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वे आए दिन अपने चाहनेवालों को तरह-तरह की चीजों से एंटरटेन करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाली मोनालिसा कभी तो अपने डांस वीडियो तो कभी अपने हॉट फोटोज से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं।
बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘आस्क मी’ सेशन किया जहां उन्होंने लोगों को उनसे सवाल करने के लिए निमंत्रित किया एक फैन ने मोनालिसा उनकी हनीमून की तस्वीर शेयर करने को कह दिया. इस पर एक्ट्रेस ने पति विक्रांत सिंह संग अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

मोनालिसा ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि उनकी ये हनीमून फोटो गोवा की है जहां उन्होंने खूब एन्जॉय किया था। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर फैंस भी भौंचक रह गए।



