सोनू केदार अम्बिकापुर ब्रेकिंग- सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। आपको बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई थी। पूरी घटना दरिमा क्षेत्र के ग्राम पतराटोली टिकरापारा की है।

मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा नहर किनारे खेत में महिला की लाश बरामद हुई थी। मृतिका महिला के शरीर के पेट कमर एवं घुटने कई खरोच और चोट के निशान थे इसके साथ ही गुप्तांग में भी वार किया गया था. महिला डॉक्टरों के द्वारा परीक्षण में मृत्यु दुष्कर्म से होने की पुष्टि हुई थी जिसमें चार आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है। सरगुजा जिले के दरिमा थाना पुलिस की कार्यवाही की गई।



