राजभवन के सचिव सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ में 20 साल से सेवा दे रहे हैं। राज्य बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग रायपुर नगर निगम कमिश्नर की मिली थी। उसके बाद वे बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर, गुरु घासीदास विवि में रजिस्ट्रार के बाद जांजगीर, कवर्धा, रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर रहे। कुछ दिनों तक वे बिलासपुर के संभागायुक्त भी रहे। वे सिंचाई, महिला बाल विकास, श्रम समेत कई विभागों के सिकरेट्री रह चुके हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक राजभवन के सिकरेट्री सोनमणी बोरा प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार जा रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें डेपुटेशन के लिए एनओसी दे दिया है। बोरा 99 बैच के आईएएस हैं।बोरा के पास राजभवन के साथ ही सिकरेट्री लेबर का भी चार्ज है।
वे लंबे समय से सेंट्रल डेपुटेशन के इच्छुक थे। पिछली सरकार में भी उन्होंने दिल्ली जाने का प्रयास किया था। लेकिन, उन्हें एनओसी नहीं मिली थी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके आग्रह पर दिल्ली जाने के लिए हरी झंडी दे दी। एनओसी के बाद अब भारत सरकार पोस्टिंग का आर्डर निकालेगा। इसमें लगभग एक महीने का और वक्त लग सकता है।आर्डर निकलने के बाद सोनमणी बोरा यहां से रिलीव हो जाएंगे।



