छत्तीसगढ़

अंबिकापुर – बारातियों भरी बस पलटी,2 मासूम बच्चों की हुई मौत – cgtop36.com


अंबिकापुर। शादी समारोह से बारातियों को लेकर वापस लौट रही बस बीती रात नेशनल हाईवे-43 में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. जिसके बाद शादी खुशियां मातम में बदल गई. बस में सवार बारातियों ने इस घटना का कसूरवार चालक को बताया है. बस में सवार बरातियों ने बताया कि बस चालक बस को तेज व हाथ छोड़कर चला रहा था. चालक की इसी गलती की वजह से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए, बस में करीब 50 लोग सवार होने की बात की जा रही है.

read also दुर्ग – हवस में अंधी महिला की गई जान, पति और प्रेमी ने मिलकर कर दी इस बात पर हत्या

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा है.



Related Articles

Back to top button