छत्तीसगढ़

रायपुर – खारुन नदी में 14 साल की नाबालिग की डूबने से हुई मौत – cgtop36.com


रायपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव घाट में हादसा हुआ है। खारुन नदी में डूबने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डीडी नगर पुलिस ने नदी से बच्ची की लाश बरामद की।

read also सीएम भूपेश आज जायेंगे पुन्नी मेला राजिम में, पाटन का भी दौरा, जानें आज के कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने महादेव घाट गई थी। इस बीच नदी में नहाने के दौरान वह डूब गई। बताया जा रहा है कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गई थी। वहीं गहराई में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।



Related Articles

Back to top button