मनोरंजन

कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई… |


Katrina Kaif : बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस आखरी बार फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आईं थीं। इसके साथ ही कटरीना ने शादी के बाद पब्लिक अपीरियंस काफी कम कर दी है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनके फैंस कई तरह के सवाल कर रहे हैं।

Katrina Kaif : अभिनेत्री को हाल ही में ईद के मौके पर आयुष शर्मा और अर्पिता खान के घर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेजी से उड़ने लगी थीं। इसके साथ यह कहा जा रहा था कि प्रेग्नेंसी की वजह से एक्ट्रेस ने पब्लिक अपीरियंस कम कर दी है।

Katrina Kaif : हालांकि, ऐसा नहीं है कटरीना ने प्रेग्नेंसी या निजी जिंदगी की वजह से नहीं, बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से पब्लिक अपीरियंस कम कर दी है। जी हां, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री एक बार फिर सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।

READ MORE- Crime News: दूल्हे ने फेरे लेने से पहले मांगी बोलेरो, घरातियों ने कर दिया ऐसा हाल…

Katrina Kaif : फिल्म की वजह से कटरीना ने पब्लिक अपीरियंस कम करने का फैसला किया है, ताकि दर्शकों के बीच थिएटर में उनके किरदार को लेकर एक्साइटमेंट बनी रहे। अभिनेत्री ‘टाइगर-3’ के लिए काफी मेहनत कर रही हैं, ताकि वह अपने फैंस को सरप्राइज कर सकें। कटरीना आखरी बार फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आई थीं। हांलाकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस को इम्प्रेस करने में असफल रही थी।



Related Articles

Back to top button