मनोरंजन
कपिल शर्मा और भूमि पेड़नेकर ने ‘Mobile Oxygen Seva’ की शुरुआत की, गांवों के मरीजों को मिलेगा फायदा

कोरोना की दूसरी लहर ने देश में हजारों लोगों की जान ले ली. इस लहर में सबसे अधिक मुश्किल तय समय पर ऑक्सीजन ना मिल पाना रहा है. ऐसे में तमाम लोग कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

इस लिस्ट में अब कपिल शर्मा और भूमि पेड़नेकर का नाम भी जुड़ गया है. बता दे की दोनों ने साथ मिलकर एक नई मुहीम शुरू की है. जिसका नाम है मोबाइल ऑक्सीजन सेवा.




