सोने से पहले बिल्कुल न करे ये गलती |

आज के इस दौर में अच्छे स्वस्थ की इच्छा कौन नहीं रखता। सब शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते है। लेकिन इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद को शांत और सवस्थ रखना आसान नहीं। पर यदि आप चाहे तो इसे आसान बना सकते है हम अपने दैनिक दिनचर्या में कई ेसे काम करते है जो हुए सवस्थ हो हानी पहुँचता है यदि हम अपनी उन आदतों को छोड़ दे तो हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते है।
जैसे आप केवल अच्छी नीद लेकर आपने स्वस्थ को ठीक रख सकते है जी हां रात को 7 से 8 घंटे की पूरी नीद आपको एक अच्छा सवस्थ दे सकती है। अच्छी नींद लेना अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। डॉक्टरों का कहना है कि हेल्दी रहने के लिए रात में 7 से आठ घंटे जरूर सोना चाहिए। इससे ब्रेन अच्छे से विकसित होता है, मैमोरी पॉवर बढ़ती है, एकाग्रता बढ़ती है। नींद इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है। और यदि नींद पूरी न हो तो शरीर में इसका बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। एंग्जाइटी, डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। दिनभर शरीर में थकान रहती है। व्यक्ति परेशान रहता है। जो लोग प्रॉपर नहीं सो पाते हैं। उन्हें स्लीपिंग पिल्स तक का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन कई बार हम जाने अनजाने ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जिनका बॉडी पर निगेटिव इंपेक्ट पड़ने लगता है।
Read also –सोफे पर गलत तरीके से बैठना हो सकता है जानलेवा, शरीर में पैदा हो सकती है ये बीमारी
सोते समय लोग मोबाइल चलाते हैं. चाय पी लेते हैं. एनर्जी लिक्विड लेते हैं. मोबाइल चलाना नींद को डिस्टर्ब करता है. वहीं, कई फूड आइटम ऐसे हैं, जो कि रात को नींद में खलल डालते हैं।
5 ऐसी गलतियां जिन्ही सोते समय नहीं करनी चाहिए–
1.नींद का रूटीन तय करें
बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जो जब मन करता है, तभी सोना शुरू कर देते हैं उनके सोने का कोई निश्चित समय नहीं होता। और वे इस कारण दिन में केवल 5 से 6 घंटे की ही नींद ले पाते हैं। फिर सोचते हैं कि रात को नींद क्यों नहीं आ रही? इसलिए जरूरी है कि नींद का एक शिडयूल तैयार किया जाए।
2.कैफीन का सेवन कम करे
लोग अपने काम के दौरान दिन में कई तहर के एनर्जी ड्रिंक पीते हैं। चाय और कॉफी की ओवरडोज चलती रहती है। लेकिन ज्यादा चाय या कॉफी पिने वाले व्यक्ति को ये पता होना चाहिए की ऐसा करना आपके सवस्थ पर कैसे प्रभाव डालता है। ज्यादा चाय या कॉफी पिने से हाइपरटेंशन की समस्या होनी लगती है। कैफीन का असर बॉडी में 8 घंटे तक रहता है। इससे नींद में खलल पड़ सकता है। तो यदि आप अच्छी नींद लेना चाहते है तो जल्द ही काम करे चाय कॉफी का सेवन।
3.सोने से पहले हेवी खाने को कहें ‘ना’
डॉक्टरों का कहना है कि दिन में हेवी डाइट ले सकते हैं। क्यों की दिनभर में काम करने पर भोजन आसानी से पच जाता है। लेकिन रात को हेवी डाइट लेने पर अपच, पेट गड़बड़ और बैचेनी हो सकती है। क्यों की रत में हमारे पचन तंत्र धीरे धीरे काम करते है इस लिए खाने को पचने में अधिक समय लगता है। और कोशिश करे की सोने से कम से काम एक घंटे पहले ही खान का ले, ऐसा करना आपके स्वस्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। और इससे रात की नींद डिस्टर्ब भी नहीं होती है।
4.शराब से नींद को न बुलाएं
जो लोग एल्कोहलिक होते हैं, वो रात को पीकर सोना पसंद करते है लेकिन ऐसा करना आपको भरी पड सकता है। कुछ दिनो तक आपके नींद को बुलाने का यहाँ तर्क ठीक हो सकता है मगर यह ठीक हो सकता है मगर बाद में धीरे – धीरे ये आपकी आदत बन जाती है और आपको बिना शराब नींद नहीं आती है। इससे पूरी साइकिल डिस्टर्ब हो जाती है।
5.सोने से पहले बिल्कुल न करे मोबाइल का इस्तेमाल
आज कल बच्चे हो या बड़े सोने से पहले मोबाइल जरूर देखते है, और इस लिए डिजीटल डिवाइस को नींद में बड़ी खलल के रूप में देखी जाती है। इससे ब्रेन में मेलाटॉनिन के उत्पादन पर फर्क पड़ता है। मोबाइल चलाने से कई बार देर रात तक नींद नहीं आती है। इससे सेहत को नुकसान होता है।




