दूसरी महिला से थे संबंध तो नाराज होकर पत्नी गई मायके, पति जन्मदिन पर पहुंचा लेने नहीं आई तो कर लिया आत्मदाह
इंदौर में पति-पत्नी के बीच झगड़े से परेशान पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। जिसके बाद जब जन्मदिन पर पति उसे लेने गया पर पत्नी ने आने से मना कर दिया। इसके बाद इस बात से क्षुब्ध होकर पति ने गाड़ी से पेट्रोल निकाली और खुद को आग लगा ली।
Read Also – 9वीं की छात्रा से साथ में पढ़ने वाले नाबालिग दरिंदों ने 9 महीने तक करते रहे सामुहिक दुष्कर्म, जब हुई गर्भवती फिर
बताया जा रहा है कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जांच अधिकारी एसआई रामकुमार ने बताया, 1 जुलाई को महेंद्र पिता बलराम निवासी किशनगंज राऊ पत्नी को लेने ससुराल आया था। उसकी ससुराल एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित कन्हैयालाल की चाल में है। महेंद्र के किसी दूसरी महिला से संबंध थे। इसी कारण विवाद के बाद पत्नी एक महीने पहले मायके रहने आ गई थी। उसे ही लेने वह पहुंचा था।
Read Also – नवविवाहिता मामी को भांजे पर आया दिल, पति को छोड़ रचा ली भांजे से शादी, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी ने जाने से मना किया, तो उसने ससुराल में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी सोमवार सुबह मौत हो गई। मृतक के भाई कमलेश ने बताया, भाई और भाभी का कुछ दिनों से विवाद हो रहा था। इसी कारण भाभी मायके आ गई थी। भाभी का 1 तारीख को जन्मदिन था, इसलिए भैय्या उन्हें लेने मायके गए थे। भाभी इसलिए नहीं जाना चाह रही थी, उनके किसी और महिला से संबंध थे।
Read Also – 6 सालों से पिता करता रहा सगी बेटी से दुष्कर्म, मां ने कहा झूट बोल रही बेटी, मामला है सनसनीखेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाई ने बताया कि उनके बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था। जिस दिन वे भाभी को लेने जाने वाले थे, उसके पहले उन्होंने घर में अनाज भरा था। ठेला भी ठीक करवा लिया था। उन्होंने कहा था, पत्नी और बच्चों को लेने जा रहा हूं। वहां से लौटकर काम शुरू करूंगा।



