देश विदेश

6 सालों से पिता करता रहा सगी बेटी से दुष्कर्म, मां ने कहा झूट बोल रही बेटी, मामला है सनसनीखेज

बिहार के बांका जिले में बाप-बेटी के रिश्ते को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बेटी का आरोप है कि उसका पिता छः सालों से लगातार उसका दुष्कर्म करता रहा।

Read Also – जब टावर पर चढ़ गया नशें में धुत्त युवक, नीचे से बेटी ने कहा पापा नीचे आ जाओ फिर अचानक हुवा यह

रजौन प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की बेटी ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष बीडी पासवान का कहना है शिकायत के बाद पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Also – पड़ोस में रहने वाला शख्स करता था नाबालिग लड़की के सामने अश्लील हरकत और फिर…

पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि उसका पिता 9 साल की उम्र से ही उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया करता था। उसने बताया कि उस दौरान मुझे पूरे परिवार के साथ मुंबई ले गए थे। मुंबई में भी मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। इस घटना की जानकारी मेरी मां को भी थी।

Read Also – कम करना है यूरिक एसिड तो रोज ऐसे खाएं जामुन, किडनी के लिए है रामबाण

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण पूरे परिवार के साथ पिछले साल घर आई तो यहां भी पिता ने दवाब बनाकर शारीरिक संबंध बनाया। पर लोक लाज के कारण किसी को नहीं कहती थी। जब बर्दाश्त से बाहर हुआ तो मैंने पुलिस का सहारा लिया। पीड़िता ने अपने पिता एवं मां के खिलाफ पुलिस को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की का आरोप गलत है। दूसरे धर्म के युवक से लड़की भागकर शादी करना चाहती है। इसे रोकने पर बेटी द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिसिया कार्रवाई जारी है। पीड़िता के आरोप पर पुलिस उसका मेडिकल करवा रही है। वहीं, गांवभर में इस मामले के सामने आने के बाद दबी जुबान लोग चर्चा करने में लगे हुए हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ करेगी, ऐसी बात निकलकर सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button