देश में कोरोना संक्रमण फिर से एक बार चरम पर जा रहा है। बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को देश में 53,364 नए केस सामने आए हैं, जो बीते साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस तरह कोरोना वायरस का संक्रमण बीते 5 महीनों के शिखर पर पहुंच गया है। 23 अक्टूबर को देश में 54,350 नए केस मिले थे, उसके बाद से लगातार यह संख्या कम ही थी। हालांकि तब यह नए मामलों का शीर्ष था और उसके बाद लगातार नए केसों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन इस महीने लगातार इजाफा हो रहा है।
अब हर दिन नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर दिन 30, फिर 40 और अब 50 हजार नए संक्रमण का आंकड़ा पहुंच गया है। कोरोना की पहली लहर का चरम पिछले साल 17 सितंबर को देखा गया था, जब देश में 98 हजार केस सामने आए थे।
वहीं मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के चलते 248 लोगों की मौत हो गई। हालांकि मंगलवार के मुकाबले यह थोड़ा राहत भरा रहा। उस दिन 275 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई थी। पिछले साल 23 अक्टूबर को जब 54 हजार से ज्यादा केस मिले थे, तब मृतकों का आंकड़ा 665 दर्ज किया गया था। फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 4 लाख के करीब पहुंच रही है। अब देश में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 3,96,889 हो गई है।
वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसारछत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 2106 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 479 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 28 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 11934 मरीज सक्रीय है।




