सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में विराट और पाखी के बीच बढ़ेंगी नजदीकियां, क्या सई का टूटेगा दिल, जानें पूरी खबर…

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि सई से दूर जाने के लिए विराट ने अपनी पोस्टिंग किसी और जगह पर ले ली है. सई के मन में विराट के लिए प्यार जागता है. सम्राट पाखी को तलाक देने वाले फैसले पर अडिग रहता है. दूसरी तरफ पाखी विराट से रिक्वेस्ट करती है कि वो उससे अकेले में मिले
सम्राट की इच्छा
आज आप देखेंगे कि परिवार पाखी का पक्ष लेगा लेकिन सम्राट सई का पक्ष लेगा. सम्राट यह भी बताएगा कि विराट जानबूझकर ट्रांसफर ले रहा है और उसकी इस बात पर कोई यकीन नहीं करेगा. भवानी को पाखी पर यकीन होता है कि वो तलाक नहीं लेगी. सम्राट कहता है कि पाखी जैसी दिखती है वो वैसी है नहीं. भवानी सम्राट की बात का यकीन नहीं करेगी. सम्राट घरवालों को आगाह करेगा कि कोई भी पाखी से तलाक के बारे में बात नहीं करेगा, अगर किसी ने की तो वो घर छोड़कर चला जाएगा.
सई और विराट की लड़ाई
दूसरी तरफ सई और विराट की लड़ाई होती है. विराट सई के साथ बदतमीजी करता है और सई को विराट से दूर जाने का ख्याल परेशान करने लग जाता है. सई की परेशानी विराट समझ जाता है और वो पूछता है कि वो क्यों परेशान है. इस पर सई कहती है कि विराट की तबीयत खराब है इसलिए वो परेशान है. इस पर सम्राट सई को रिश्ते के प्रति उसका नजरिया बदलने को कहेगा. सम्राट सई से कहेगा कि वो अपने रिश्ते को एक मौका देने की बात कहेगा.
पाखी और विराट को देख लेगी सई
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी और विराट एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे. विराट पाखी से कहेगा कि वो सई से प्यार करता है, इस पर पाखी कहेगी कि वो विराट से ही प्यार करती है और उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है. विराट समझाएगा कि वो ऐसा ना सोचे और ना ही करे. पाखी और विराट जिस रेस्तरां में जाते हैं, उसी रेस्तरां में सई भी पहुंच जाएगी.




