inh24छत्तीसगढ़

तहसीलदार की अगुवाई में बेजा कब्जा धारियों पर कार्रवाई,25 एकड़ शासकीय भूमि खाली करवाया गया

कुश अग्रवाल बलौदादाबाजार – पलारी विकास खंड के उप तहसील संडी बंगला क्षेत्र  में इन दिनों तहसीलदार कुणाल पांडेय  के द्वारा बेजाकब्जा धारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्राम पंचायत सुन्द्रावन के 25एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई ।

पलारी जनपद पंचायत के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुंन्द्रावन में ग्राम पंचायत की लिखित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत में गौठान एवं चरागाह हाईस्कूल एवं धान मंडी निर्माण के लिए करीब 25 एकड़ जमीन से अवैध बेजाकब्जा को हटाया गया है । ग्रामीणों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर धान की खेती की जा रही थी। जिसे आज कब्जामुक्त कर ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया है। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा घुरवा बाड़ी के तहत गौठान का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बेजाकब्जा हटाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पंचायत सुन्द्रावन  के सरपंच सचिव द्वारा तहसील कार्यालय में बेजा कब्जा हटाने के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव दिया गया था । इसके तहत आज कार्रवाई कर करीब 25 एकड़ बेजा कब्जा जमीन को मुक्त किया गया । इस जमीन पर ग्राम पंचायत द्वारा गौठान एवं चारागाह का निर्माण किया जाएगा । ग्राम पंचायत सुन्द्रावन के सरपंच रुपेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक गोठान निर्माण है जिसके लिए गांव में जमीन नहीं मिल रही थी। गांव के ग्रामीणों द्वारा सरकारी जमीन पर बेजाकब्जा कर लिया गया था । ग्राम पंचायत द्वारा बेजा कब्जा हटाने के लिए प्रस्ताव पारित कर तहसील कार्यालय में दिया गया था । जिसे ग्राम वासी और अधिकारियों के द्वारा शांति से बेजा कब्जा हटाया गया इस मौके पर नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय पटवारी षंकर लाल बांधे राकेश वर्मा  गिधपुरी थाना प्रभारी मनोहर लाल कवर  ग्राम पंचायत सरपंच रुपेन्द्र चतुर्वेदी  नीलकमल आजाद  बसंत कनौजे शिवचरण चतुर्वेदी पुनित साहू   रविशंकर आजाद गजानंद फेकर मान कुवर साहू सुभांगी मानिकपुरी संतोष फेकर संतोष सिहा रुपचंद शिहा  डिगेश चतुर्वेदी  नीरंजन आजाद पन्ना लाल नवरंगे रेकचंद भतपहरी  ईश्वरी चतुर्वेदी एवं समस्त ग्राम वासी की उपस्थिति में शांति से हटाया गया

Related Articles

Back to top button