बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपनी हॉट तस्वीरों से मचाया सोशल मीडिया में बवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तो फैंस के साथ अपनी दिलकश अदाओं वाली तस्वीरें शेयर कर के उन्हें दीवाना बना रही हैं साथ ही साथ अपने फॉलोअर्स की लिस्ट भी बढ़ा रही हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपनी हॉट सी तस्वीरों को शेयर कर के सोशल मीडिया में बवाल मचा दिया है।
इलियाना डिक्रूज ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं. तस्वीर को देखकर लगता है कि इलियाना बीच का किनारा और छुट्टियों को काफी मिस कर रही हैं। इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) का इस तस्वीर में पोज देखने लायक है।
इसमें छोटे बाल, सिंपल लुक में पीछे की और देखते हुए इलियाना काफी क्यूट लग रही हैं. आप भी जानना चाहते होंगे कि ये खूबसूरत तस्वीर आखिर कहां की है. तो बता दें कि इलियाना की यह तस्वीर टर्टल आइलैंड, फिजी की है, जिसे अबतक लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) ने अंडमान निकोबार वेकेशन की तस्वीरें शेयर करके फैंस को दीवाना बनाया था. इलियाना अपने इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की जिसमें वह ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं. इलियाना का बिकिनी लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
इलियाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी ‘बर्फी’,’फटा पोस्टर निकला हीरो तेरा हीरो’, ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘रुस्तम’, ‘मुबारकां’ और ‘रेड’ जैसी फिल्मों में अभिनय की काफी तारीफ हुई है. वहीं आखिरी बार इलियाना डिक्रूज जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही इलियाना, अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आएंगी।




