inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

युवक को लाठी से पीट पीटकर उतारा महज इस बात पर मौत के घाट, बहन पर……

उत्तर प्रदेश – गाजीपुर में गहमर थाना क्षेत्र के सतरामगंज बाजार में गुरुवार की सुबह बहन को पीट रहे युवक को मना करने पर उसने मौसेरे भाई को ही पीट पीटकर मार डाला। मारे गए युवक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। मारे गए युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

read also..किसान आंदोलन में किया किसानों ने बड़ा ऐलान, दिल्ली एनसीआर में भी होगा 3 घंटे का चक्काजाम

बता दें की मारे गए सत्येंद्र कुमार उर्फ बुल्लू (35) के भाई वशिष्ठ प्रसाद के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब सात बजे उनके मौसी का बेटा मनोज अपनी बहन को पीट रहा था। इस पर सत्येंद्र ने बीच बचाव किया और बेरहमी से पीटने से मना किया। इस पर गुस्साए मनोज ने लाठी लेकर सत्येंद्र पर ही हमला कर दिया। सत्येंद्र की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनोज के साथ उसकी पत्नी और बेटा अभिषेक व भाई जितेंद्र भी मारपीट में शामिल थे।

read also..किसान आंदोलन के समर्थन में ये दूल्हा जाएगा ट्रैक्टर से बारात, दुल्हन भी है तैयार, जानें मामला

बुरी तरह घायल सत्येंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। जिला मुख्यालय पर भी घायल की हालत नियंत्रण से बाहर होने के कारण चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

read also..एक ही परिवार के तीन लोगों की आग में जलने से मौत, पूरा घर जलकर हुवा खाक

वाराणसी ले जाते समय सतेन्द्र की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक गहमर अनिल पांडे ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button