जाली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले 3 आरोपियों को महासमुंद जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास 4,32,860 रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। जब्त जाली नोटों में 500, 200 और 20 रुपए के नोट शामिल हैं। पुलिस का बताया कि आरोपियों ने YouTube देखकर जाली नोट छापना सीखा था। पूरे घटनाक्रम को लेकर महासमुंद पुलिस ने जानकारी जारी की है।
Read More – तीन शादियां करने के बाद भी नहीं भरा दरिंदे की हवस तो नाबालिग बेटी के संग किया बलात्कार
पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनों से सूचना मिल रही थी कि महासमुन्द जिले में जाली नोट छापने का अवैध कारोबार किया जा रहा है व भीड़-भाड़ वाले स्थानो में जाली नोटों को खपाने का प्रयास कर रहे है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा जिला सायबर सेल महासमुन्द को नकली नोट छापने/खपाने वालो का पता तलाश कर कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।
Read More – विशेष लेख – कोरोना पर बहुत लिखा गया है पर यह बात यकीनन आपके दिल को छू जाएगी, जरूर पढ़ें
सायबर सेल महासमुन्द द्वारा मुखबीर व गुप्तचर लगाकर जाली नोट छापने/खपाने वाले गिरोह की तलाश कर रही थी कि इसी दौरान 26 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि NH-53 गढबेडा चौक पिथौरा के पास संदिग्घ अवस्था में कुछ लोग घूम रहे हैं। उनके पास बहुत सारे पैसे है और वे लोग बड़ी नोट को छोटी नोट में बदलने का प्रयास तथा छोटे व भीड-भाड वाले दुकान में जाकर जाली नोट से समान की खरीदी कर रहे है।
Read More – अगर सपने में दिखाई दे आपको ये चीजें तो समझो कि होने वाली है धन की बरसात
सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल की टीम तथा थाना पिथौरा की टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया उक्त संयुक्त टीम मौके पर पहुचकर संदिग्ध लोगों पता तलाश में जुट गई तथा पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुये NH-53 गढबेडा चौक पिथौरा पहुंची जहां संदिग्ध लोग अलग-अलग घूमकर जाली नोट को खपा रहे थें।
Read More – इतने सस्ते में ये कंपनी दे रही 60 जीबी तक डाटा कालिंग, जाने अन्य मोबाइल कंपंनियों के बेस्ट प्लान
NH-53 गढबेड़ा चौक पिथौरा के आगे रायपुर रोड पर प्रेम लाल सिन्हा के पान दुकान के पास मोटर सायकल बिना नंबर वाली बजाज प्लेटिना में 03 व्यक्ति बैठे मिले। जिसे पूछताछ करने पर एच.एफ. डीलक्स सवार व्यक्ति ने अपना नाम (1). तेजेश्वर दास मानिकपुरी पिता संतशरण मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष सा. जरौद कलाई थाना आरंग जिला रायपुर, (2). योगेन्द्र दास मानिकपुरी पिता गोपूदास मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष सा. जरौद कलाई थाना आरंग जिला रायपुर तथा (3). अविनाश फुले पिता स्व. सुभाष फुले उम्र 23 वर्ष सा. आदर्श काॅलोनी म.न. 363/2 WRS काॅलोनी रायपुर का रहने वाले बताया।




