राशिफल - अध्यात्म

28 December 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 28 दिसंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 28 December 2020 : आज दिन सोमवार 28 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए महादेव भगवान शंकर की कृपा किन-किन राशियों के जातकों पर होगी। किसी को परेशान करने के लिए ये जातक झूठ का सहारा न लें। आज का राशिफल 28 दिसंबर 2020 Today’s Horoscope in Hindi

मेष

इस राशि के जातकों को आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका दिन सामान्य रहेगा। खर्च ज्यादा हो सकता है। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। किसी कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी की बातों से आपको ठेस लग सकती है। ज्यादा तनाव न लें। बुजुर्गों का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ – आज किसी मित्र की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। नए काम से लाभ होगा। विवाद से दूर रहें। आप परिवार के लोगों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। आपको लाभ होगा। खानपान का पूरा ध्यान रखें। शुभ सूचना मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। नौकरीपेशा की किसी से अनबन होने की आशंका है।

मिथुन – जोखिम से जुड़े कार्यों को टालें। किसी को झूठ बोलकर परेशान न करें। आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रभु की आराधना में ध्यान लगाएं। ऑफिस में आप का काम पूरा होगा। अफसर से मुलाकात हो सकती है। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। लेनदेन करते समय सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। छात्रों को परिश्रम करना होगा। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क – अपने परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। अपनी गोपनीय बात किसी से न कहें। आपका काम अच्छा चलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। मतभेद दूर होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपकी पुरानी बीमारी उभर सकती है। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। सभी आपसे प्रभावित होेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

सिंह – आज किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नुकसान हो सकता है। परिवार का वातावरण कुछ तनाव से भरा रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। निवेश संबंधी प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा।

कन्या – आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। खानपान का ध्यान रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अप्रिय सूचना मिल सकती है। परिवार के लोगों के सहयोग मिलेगा। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय पूरी सावधानी रखें। अपरिचित से दूरी बनाए रखें।

तुला – बुजुर्गों का ख्याल रखें। आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नई जानकारी मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। आपको शुभ सूचना मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक – आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपको दफ्तर के अलावा पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खऱाब हो सकती है। इलाज में ज्यादा खर्च होगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। आपको अपने व्यवहार को नियंत्रित रखना होगा। खर्च ज्यादा होगा। बातचीत करते समय सावधान रहें।

धनु – आज आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। दान-धर्म में मन लगेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आपको शुभ सूचना मिलेगी। नए काम से लाभ होगा। छात्र खुश रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर – संतान पक्ष को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक से अच्छी तरह इलाज कराएं। खानपान का ध्यान रखें। वाणी पर रखें। कारोबार में कुछ घाटा हो सकता है। तनाव की अधिकता रहेगी।

कुंभ – आपको आज कामयाबी मिलेगी। आपके किसी से मतभेद दूर होंगे। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का किसी कार्य में सहयोग मिलेगा। आपकी सराहना होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। काम पूरा कर पाएंगे। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। बुजुर्गों का ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा

मीन – आज किसी  प्रकार का नुकसान हो सकता है। आपकाे कर्ज की रकम वापस लेने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी सलाह देने से बचें। यात्रा को आज टालने का प्रयास करें। जोखिम न लें। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

Related Articles

Back to top button