मनोरंजन

हिना खान इतनी सर्दी में बिकिनी में नजर आई समन्दर किनारे, फैन्स बोले यह

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपनी बोल्ड तसवीरों के कारण लाइमलाइट में है. हिना मालदीव में अपने ब्‍वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और माता-पिता के साथ है. नागिन एक्ट्रेस इस दौरान अपनी तसवीरें पोस्ट कर फैंस को बेताब कर रही है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस हर दिन नयी-नयी तसवीरें शेयर कर रही है, जिसपर फैंस लट्टू हो रहे है.

तूफानी सीनियर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है. इन तसवीरों में वो समंदर में मस्ती करते हुए दिख रही है. बिकिनी पहने वो समंदर के अंदर दिख रही है औऱ अलग- अलग पोज देते हुए नजर आ रही है. उन्होंने हैट लगा रखी है और पानी में एजॉय करती दिख रही है. उनकी अंदाए कमाल की लग रही है. वहीं, फैंस उनके किलर लुक पर फिदा हो गए है और उनकी खूब तारीफ कर रहे है.

Photo share in instagram

एक्ट्रेस इन तसवीरों में किसी जलपरी से कम नहीं लग रही है. यकीन मानिए हिना खान की इन तसवीरों को देखने के बाद आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे. फैंस इन तसवीरों पर जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘सर्दी में भी गर्मी.’ एक ने लिखा, ‘हॉट और ब्यूटीफुल.’ एक ने लिखा, ‘मैम आप बहुत सुन्दर लग रही है, प्लीज एक मैसेज का रिप्लाई कर दो.’ एक ने लिखा, ‘मार डाला.’

इससे पहले उन्होंने अपनी बेहद हॉट तसवीरें पोस्ट की थी. हिना खान ने समंदर किनारे बैठे हुए अपनी टॉपलेस फोटोज शेयर की थी. एक्ट्रेस ब्लैंकेट लपेटे हुए समंदर किनारे टॉपलेस बैठी हुई नजर आई थी और ड्रिंक एन्जॉय करती दिखी थी. समुद्र की ओर देखते हुए उन्होंने कई पोज दिए थे. इस फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.

हिना खान नागिन 5 में दिखी थी. इससे पहले मोहित और हिना दोनों ‘हैक्ड’ फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. ‘हैक्ड’ से भी हिना खान ने लोगों से तारीफें बटोरीं थीं. हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.

Related Articles

Back to top button