inh24मनोरंजन

एक्ट्रेस ने होटल के कमरे में फंदे पर लटक कर की ख़ुदकुशी, फिल्म जगत में शोक

साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है. उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं. फिलहाल उनके मंगेतर से भी पूछताछ की जाने वाली है।

बता दें कि वीजे चित्रा की उम्र महज 28 साल थी. चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है, जो फिलहाल विजय टीवी पर प्रसारित होता है. चित्रा इस धारावाहिक में मुलई की भूमिका में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि चित्रा डिप्रेशन में थी जिसके चलते उन्होंने ये चौंकाने वाला कदम उठाया है।

कहा जा रहा है कि ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद चित्रा रात करीब 2:30 बजे होटल लौटी थी. वो होटल में अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं. पुलिस को दिए बयान में हेमंत ने बताया कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं लेकिन वो काफी देर तक बाहर नहीं आईं और ना ही दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी. इसके बाद हेमंत ने होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी और जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।

Related Articles

Back to top button