inh24छत्तीसगढ़

पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर घेराबंदी कर 120 किलो गांजा के साथ 6 आरोपियों को पकड़ा

छत्तीसगढ़ – नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने 6 गांजा तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कार भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की कार से 120 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी ओडिशा से परिवहन कर मध्यप्रदेश जा रहे थे।

READ ALSO…Big breaking – राजनांदगांव G E Road में पलटी गैस टैंकर, लगातार हो रहा गैस का रिसाव, 1 किलोमीटर का पूरा एरिया सील, इलाके में दहशत

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुखबिर से गांजा की तस्करी की सूचना दी थी। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। जब्त गांजा की कीमत लाखों है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button