inh24छत्तीसगढ़

Big breaking – राजनांदगांव G E Road में पलटी गैस टैंकर, लगातार हो रहा गैस का रिसाव, 1 किलोमीटर का पूरा एरिया सील, इलाके में दहशत

Update – ताजा जानकारी के मुताबिक प्रोपेन गैस का रिसाव हो रहा है जोकि बहुत ही खतरनाक माना जाता है।

राजनांदगांव बिग ब्रेकिंग – राजनांदगांव से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक भारत पेट्रोलियम की एलपीजी गैस भरी हुई गाड़ी हाईवे पर पलट गई है एवं गाड़ी से लगातार गैस का रिसाव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने 1 किलोमीटर की परिधि में लोगों को खाली करवा दिया है एवं अग्निशमन की गाड़ियां पहुंच चुकी है। पूरी घटना जी ई रोड में इंदामरा के पास गैस टेंकर पलटने की है। आस पास के इलाकों में दहशत भर गया है।घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है और 1 किमी के इलाके को पूरी तरह से सील किया गया है। पूरी आवाजाही बाधित हुई है और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button