परफेक्ट गरम मसाला बनाने का ऐसा तरीका आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, गरम मसाला जो महका दे मोहल्ला

जैसा हम सब को पता है की गरम मसाला हमारे खाने का स्वाद बढ़ता है | इसे में अगर हमें घर पे गरम मशाला बनाने आ जाए तो कितना अच्छा होगा | अगर आप गरम मशाला को घर पे बनाते है इसका टेस्ट बाजार के गरम मसाला से बलकुल अलग और अच्छा होता है, क्योंकि इसमें हम कोई केमिकल नहीं डालते है | इस गरम मशाले को आप सिर्फ शब्जी में ही नहीं बल्कि मीट, चिकन, शब्जी और कोई और रेसिपी में भी डाल सकते है | तो आज हम देखेंगे की गरम मशाला कैसे बनाते है ? इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे आप चाहे तो बहुत दिनों तक स्टोर भी करके रख सकते है | बस इसे पानी से नहीं भीगने दे और बरसात से बचाये |
सामग्री:-
जीरा(Cumin)- 20 ग्राम
सौंफ(Fennel): 20 ग्राम
धनिया(Coriander seeds): 20 ग्राम
काली मिर्च(Black paper)- 2 टेबल स्पून
छोटी इलाइची: 8-10
बड़ी इलायची(Black cardamom)- 4
दालचीनी(Cinnamon)- 8 से 10 टुकड़े (1 इंच)
जावित्री(Nutmeg)- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
लौंग(Clove)- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
जायफल(Nutmeg)- 2 टुकड़े
तेजपत्ता (Bay Leaf)- 6-8
आप पढ़ रहे है घर पर खुशबूदार गरम मसाला बनाने की विधि आप चाहे तो घर पर छोला मशाला पाउडर कैसे बनाये? पढ़ सकते है |
गरम मशाला बनाने की विधि:-
सबसे पहले गैस पे पैन या कढ़ाई रखे और गरम होने पे उसमे जीरा को डालदे और धीमी आंच पे चलते हुए लगभग 2 मिनट तक उसे गरम करे |
2. फिर वैसे ही सौंफ को भी भून ले |
खुशबूदार गरम मसाला बनाने की विधि फोटो के साथ !! Homemade Garam Masala Powder in Hindi with Photo Step 3
3. और फिर धनिये को भी भून ले (मशाले भून जाने पे वो बहुत ही खुशबूदार महकती है)
खुशबूदार गरम मसाला बनाने की विधि फोटो के साथ !! Homemade Garam Masala Powder in Hindi with Photo Step 5
4. फिर लॉन्ग, काली मिर्च, छोटी इलाइची, बड़ी इलाइची, जावित्री, लॉन्ग, दालचीनी और जायफल को पैन में डाल दे और उसे भी एकदम धीमी आंच पे भुने |
खुशबूदार गरम मसाला बनाने की विधि फोटो के साथ !! Homemade Garam Masala Powder in Hindi with Photo Step 7
5. फिर तेजपत्ते को भी गरम कर ले |
6. और सरे भुने हुए मशालों को मिक्सी जार में डालकर उसे पीस ले, और फिर उसे छननी से छान ले |
खुशबूदार गरम मसाला बनाने की विधि फोटो के साथ !! Homemade Garam Masala Powder in Hindi with Photo Step 11
7. और फिर उसे किसी डिब्बे में रख दे | और हमारी गरम मशाला बनकर तैयार हो गयी |
सुझाव:-
मशालों को भुनाते टाइम हमेशा चलाये |
जीरा या सौंफ को भूनते टाइम गरम होने पे थोड़ा छटकती है |
मशालों को पीसने के बाद उसे छननी से जरूर छाने |
मुझे विस्वास है की आपको में गरम मशाला बनाने की आसान और अच्छा लगा होगा |अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |








