मनोरंजन

गौहर खान ने 10 साल छोटे बॉयफ्रेंड से रचाया था निकाह, देखे उनके शादी के एलबम

 एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 23 अगस्त 1983 को पुणे में हुआ था। गौहर खान ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2002 में बतौर मॉडल अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से लेकर टेलीविजन और म्यूजिक वीडियो तक में काम किया।

Read also:-फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा का वीडियो हुआ वायरल, मॉडल को रखा जकड़कर, लोगों ने लगाएं कास्टिंग काउच के आरोप

वहीं साल 2009 में गौहर खान ने फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा। फिल्म ‘रॉकेट सिंह- सैल्समेन ऑफ द ईयर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2011 में ‘गेम’ और फिर 2013 में ‘इश्कजादे’ में भी नजर आईं, लेकिन वो सबसे ज्यादा फेमस हुई बिग बॉस सीजन 7 से। गौहर खान इस सीजन की विनर बनी थीं। गौहर खान ने बीते साल ही स्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी रचाई। जन्मदिन के इस मौके पर आपको इस कपल के शादी की तस्वीरें दिखा रहे हैं। उम्र में इस कपल के बीच 12 साल का अंतर हैं। जैद दरबार गौहर से करीब 12 साल छोटे हैं, लेकिन वो कहते है ना की प्यार के आगे किसी का बस नहीं चलता। प्यार में कोई धर्म और उम्र नहीं देखी जाती। इस कपल ने बीते साल 25 दिसंबर को आज की थी।गौहर और जैद की शादी मुंबई के पांच सितारा होटल ITC मराठा में धूम-धाम से निकाह किया था। निकाह का फंक्शन पूरी तरह से प्राइवेट रखे गए थे, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और खास दोस्तों को ही न्योता भेजा गया था। गौहर खान की मेहंदी से लेकर और हैल्दी फंक्शन की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। मेहंदी  फंक्शन में गौहर ने पीले रंग का सलवार-सूट पहना और हाथों में लगी मेहंदी दिखाते हुए पोज देती नजर आई थी।मेहंदी से पहले गौहर खान और जैद दरबार की चिक्सा रस्म रखी गई थी। जिसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुए थे। इसमें गौहर और जैद पीले रंग के कपड़ों में दिख रहे थे।निकाह से एक दिन पहले हुए संगीत समारोह में भी गौहर और जैद का खूबसूरत लुक नजर आया था।

Read also:-Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल और करण जौहर के बीच छिड़ी बहस, जानें क्या है मामला

गौहर खान और जैद दरबार ने संगीत सेरेमनी के दौरान एक ही रंग की ड्रेस में थे।फैशनिस्ता गौहर खान ने इस दौरान ब्लू (Teal Blue) रंग का गरारा पहना जिस पर गुलाबी रंग और मिरर का वर्क था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कुर्ता पहना था। वहीं जैद दरबार ने कुर्ता पायजामा के साथ एम्बॉयडरी की हुई नेहरू जैकेट कैरी की थी।गौहर और जैद ने अपने निकाह के लिए मैचिंग ऑउटफिट चुने। एक साथ हाथ पकड़े हुए आज ये कपल हमेशा हमेशा के लिए एक हो गए। गौहर ने सफेद रंग का ऑउटफिट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की ज्वैलरी कैरी की थी। तो वहीं जैद भी व्हाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए थे।

गौहर और जैद ने अपने निकाह के लिए मैचिंग ऑउटफिट चुने। एक साथ हाथ पकड़े हुए आज ये कपल हमेशा हमेशा के लिए एक हो गए। गौहर ने सफेद रंग का ऑउटफिट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की ज्वैलरी कैरी की थी। तो वहीं जैद भी व्हाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button