छत्तीसगढ़

दो युवकों ने अपने ही साथी की चाकू मारकर की हत्या, पढ़िए मर्डर की खबर… |


CRIME NEWS: कोरबा। कोरबा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दो युवकों ने अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मृतक का मोबाइल ले रखा था, जिसे वह उनसे वापस करने की मांग कर रहा था।

CRIME NEWS: रविवार की रात मृतक युवक घर से दवा लेने गया था, तभी आरोपियों ने उसे अपने साथ पुल के पास ले जाकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हत्या की इस वारदात के बाद आरोपियों ने बकायदा मृतक के जीजा को कॉल कर शुभम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मार देने की बात कहते हुए उसे उठाकर ले जाने की जानकारी दी गयी।

CRIME NEWS: हत्या की ये वारदात कोतवाली थानांतर्गत सीएसईबी पुलिस चैकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक भैंस खटाल निवासी शुभम साहू रविवार की रात दवाई लेने घर से मेडिकल स्टोर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में उसकी मुलाकात ढोढ़ीपारा में रहने वाले रिक्की यादव और प्रभाकर से हो गयी।

read more- सनातनियों और मंदिरों पर हो रहे हमले पर मुख्यमंत्री मौन क्यों…

CRIME NEWS: दोनों बदमाश युवकों का शुभम से पुराना परिचय था। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने शुभम का मोबाइल अपने पास रख लिया था। शुभम ने जब इनसे अपना मोबाइल वापस करने के लिए कहा, तब दोनों युवकों ने शुभम को अपने साथ बस्ती के समीप ही स्थित नहर पुल की ओर ले गए।

CRIME NEWS: जहां पुराने विवाद और मोबाइल की बात को लेकर एक बार फिर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद रिक्की और प्रभाकर ने शुभम पर चाकू से ताबड़तोड़ कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक के जीजा को कॉल कर इस हत्याकांड की बकायदा जानकारी देकर पुल के पास से लाश उठाकर ले जाने की जानकारी दी गयी। उधर बस्ती के पास हुए इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

CRIME NEWS: चौकी प्रभारी नवीन पटेल टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों फरार आरोपियों की देर रात ही सरगर्मी से तलाश शुरू कर दिया गया। जिसमें पुलिस ने प्रभाकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी रिक्की फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



Related Articles

Back to top button