फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने खुद को आग लगाकर जान दी, बीमारी की वजह से थी परेशान
फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी अस्मिता और बेटी श्रृष्ठी गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ने अपने घर में ख़ुद को आग लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस ने बताया कि अंधेरी में 55 साल एक महिला ने अपने घर में अपनी बेटी के साथ आग लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पहचान करने पर मालूम पड़ा की महिला और लड़की फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी हैं। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक अस्मिता और श्रृष्ठी ने सोमवार दोपहर को अपने डी.एन नगर अंधेरी वाले घर में ही ख़ुद को आग लगा ली थी
READ ALSO – वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित हुईं एक्ट्रेस नगमा, कहा- वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद…
यह मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को इस बात का पता चला और उन्होंने फायरब्रिगेड बुलवाई जिसके बाद जल्दी से दोनों कूपर हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी है अस्पताल पहुंचने पर अस्मिता को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया, जब्कि बेटी को जो की 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी उसे ऐरोली नेशन बर्न्स सेंटर में रेफर किया गया जहां मंगलवार को बेटी ने भी दम तोड़ दिया। खबर की मानें अस्मिता एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं जिस वजह से वो बहुत परेशान हो चुकी थीं और परेशान होकर उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया।
READ ALSO – साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, Video ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
वहीं बेटी अपनी मां की परेशानी को नहीं देख पाई और उसने भी मां के साथ अपनी जिंदगी खत्म कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक अस्मिता लंबे समय से किडनी की किसी बीमरी से जूझ रही थीं जो उनके लिए एक ट्रॉमा बन चुकी थी जिससे परेशान होकर अस्मिता ने ख़ुद को आग लगा ली। वहीं श्रृष्ठी मां का ये ट्रॉमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने भी मां के साथ अपनी जान दे दी। डी एन नगर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर भरत गायकवाड़ का कहना है कि ‘इस मामले में दुर्घटनावश मौत की दो अलग – अलग रिपोर्ट दर्ज की गई हैं बाकी मामले की जांच की जा रही है’।



