छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – DRG के जवानों को मिली बड़ी सफलता, सर्चिंग के दौरान 2 IED बम बरामद

नारायणपुर सर्चिंग पर गए डीआरजी के जवानों ने 5-5 किलो का दो IED बम बरामद किया है.बता दे कि साथ ही मौके पर 2 बैनर के साथ 15 मीटर का वायर भी बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले से बुधवार को डीआरजी की टीम ताडोकी से मुरनार के एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी. इस दौरान मुरनार गांव के पास पहाड़ी में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED बम लगाए थे लेकिन जवानों ने बम को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया.




