फिल्म मलंग ने कमाए दो दिनों में इतने करोड़, ऐसा है फिल्म का रिव्यू
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर , एक्ट्रेस दिशा पटानी, अनिल कपूरऔर कुणाल खेमू की फिल्म ‘मलंग’ रिलीज हो चुकी है. दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर का बेफिक्र अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी फैन्स पर कुछ खास असर नहीं डाल पा रही है. ‘मलंग’ ने पहले दिन तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के साथ शुरुआत तो की लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक ‘मलंग’ ने पहले दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन केवल 5 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म ने दो दिनों में केवल 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
बता दें कि मलंग की कहानी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की है. दिशा और आदित्य की मुलाकात गोवा में होती है. दोनों साथ जिंदगी जीना शुरू करते हैं और अपने हर डर तथा शौक को पूरा करते हैं. लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि जन्नत में आग लग जाती है।
उसके बाद कहानी में रोमांटिक आदित्य रॉय कपूर एकदम बदल चुका है और अब इसके बाद फिल्म में एंट्री होती है अनिल कपूर और कुणाल खेमू को जिन्हें हालात पर काबू पाना है लेकिन फिल्म का पहला पार्ट जहां कैरेक्टर्स को इस्टैब्लिश करने में काफी खिंच जाता है, वहीं दूसरे पार्ट में चीजों को समझाने की कोशिश की जाती है।
कुल मिलाकर कहानी में सवाल अनसुलझे ही रह जाते हैं। वहीं डायरेक्शन की बात करें तो मोहित सूरी यहां निराश करते नजर आये हैं उन्होंने पहले ‘एक विलेन’ जैसी थ्रिलर फिल्म दे चुके हैं, यह एक कमजोर फिल्म है।




