सुहागरात से पहले दुल्हन संग रिश्तेदार ने की ऐसी हरकत, दुल्हन पहुंची थानें, जानें मामला – cgtop36.com

उत्तरप्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिश्ता तय होने के बाद लड़की ने जो ख्वाब देखे थे सब धरे के धरे रह गए। यहां नई-नवेली दुल्हन के साथ जो हुआ, उस बारे में उसने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था। लड़की को मजबूरन सुहागरात से पहले ही सीधे थाने जाना पड़ गया। दरअसल एक लड़की शादी के बाद मायके से विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी।
Read Also – इस शख्स के सीने में धड़क रहा था सुवर का दिल, जानें हाल
ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दूल्हे के एक रिश्तेदार ने उससे छेड़खानी कर दी। यह देखकर दुल्हन आब बबूला हो गई। दुल्हन ने जब इसका विरोध किया, तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और भूखा-प्यासा भी रखा। अगले दिन लड़की के घर वाले पहुंचे तो बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गए। लड़की और उसके घर वालों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
Read Also – ब्लैक बिकिनी में उर्फी जावेद ने वीडियो की शेयर, बला की हॉट लग रही एक्ट्रेस
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक किसान की बेटी की रविवार को बारात आई थी। निकाह के बाद शाम में दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। नव विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में कदम रखने से पहले पति के एक रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पत्नी ने झूठा आरोप लगाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की। कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। नतीजा नहीं निकलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले Cgtop36 पर। आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Cgtop36 हिंदी पर



