मध्यप्रदेश

दिनदहाड़े अपनी भाभी को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप


रतलाम जिले में दिनदहाड़े अपनी भाभी को कथित तौर पर आग लगाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता की पहचान 33 वर्षीय निर्मला के तौर पर हुई है, जिसकी गंभीर रूप से जलने से मौत हो गई है।

यह घटना शनिवार को रतलाम के ढोढर गांव में हुई। आरोपी 40 वर्षीय सुरेश को हत्या के आरोप में एक दिन बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक निर्मला सुरेश के छोटे भाई प्रकाश की पत्नी थी। प्रकाश ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की और आरोपी सुरेश से पूछताछ की तो उसने अपनी भाभी को जलाने की वजह बताते हुए दावा किया और कहा कि उसके भाई ने आत्महत्या निर्मला की वजह से की थी। पति की मौत के बाद से निर्मला अपने दो बच्चों के साथ ढोढर स्थित अपने ससुराल में रह रही थी। सुरेश ने अपने भाई की मौत के लिए लगातार भाभी निर्मला को जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि शनिवार को उसने कथित तौर पर निर्मला पर रॉड से हमला किया और आग लगाने से पहले उस पर पेट्रोल डाला था, जिसके बाद वह काफी झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



Related Articles

Back to top button