छत्तीसगढ़

गरियाबंद:- तेंदुआ खाल खरीदी बिक्री करने में लिप्त फरार तीनों आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


Desk Report
गरियाबंद:- तेंदुआ खाल खरीदी बिक्री करने में लिप्त फरार तीनों आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- आज वन परिक्षेत्र तौरेंगा (बफर) के अन्तर्गत पी.ओ.आर. क्रमांक 25/03 दिनांक 18.12.2023 के तहत् 01 नग तेंदूआ खाल खरीदी-बिक्री करने में लिप्त फरार आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना किया गया। फरार आरोपी चैनसिंग वल्द सोपसिंग, गोंड़, ग्राम-बेनास (उड़ीसा) के कथन अनुसार अन्य 03 आरोपी तेन्दूआ को मारने एवं खाल निकालने के वन अपराध में संलिप्त बताये जाने पर आरोपी:-

  1. पुनऊ राम वल्द बकऊ, जाति-गोंड़, ग्राम-कोदोमाली
  2. मनीराम वल्द पुनऊ राम गोंड़, ग्राम-कोदोमाली
  3. भुजबल वल्द अनिराम, गोंड़, ग्राम-कोदोमाली
    को गिरफ्तार कर इन चारों आरोपियों के विरूध्द विधिवत्त वन अधिनियम के तहत् न्यायालयीन प्रकरण तैयार कर न्यायालय गरियाबंद में पेश किया गया परन्तु आज दिवस माननीय न्यायालय गरियाबंद अवकाश में होने के कारण बंद होने पर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया न्यायालय केआदेशानुसार उप जेल गरियाबंद मे लाकर जेल दाखिला किया गया।

गरियाबंद:- तेंदुआ खाल खरीदी बिक्री करने में लिप्त फरार तीनों आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.

Related Articles

Back to top button