मनोरंजन

हूबहू ऐश्वर्या की कॉपी लग रही थी बेटी आराध्या बच्चन, अनंत अम्बानी की सगाई सब देखते रह गए मां बेटी को


अनंत अम्बानी की सगाई में बच्चन परिवार की सबसे यंग मेंबर आराध्या बच्चन रही, जो अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अंबानी के घर पहुंची थी। इस बार स्टारकिड का जो लुक नजर आया, उसे देख हर कोई हैरान रह गया। सिर से लेकर पांव तक आराध्या बिल्कुल अपनी मां की कॉपी लग रही थी।

Read Also – मदीना होटल में थूक लगाकर रोटी बना रहा था शख्स, वीडियो हुवा वायरल तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रडिशनल लुक में तैयार होकर पहुंचीं इन मां-बेटी के चेहरे को ध्यान से देखा जाए, तो दोनों के फेस कट्स बिल्कुल एक हैं। आंखों के मामले में भले ही बच्चन परिवार की लाडली पापा अभिषेक बच्चन पर गई हो, लेकिन चेहरे की बनावट मां जैसी है। आराध्या का फेस कट भी ऐश्वर्या जैसा ही राउंड है, जिसमें ओवल शेप की भी झलक देखने को मिलती है।

Read Also – बेटे अनंत अंबानी की सगाई में थिरकी मां नीता अंबानी, तेंदुलकर सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

वहीं आराध्या और ऐश का मेकअप तक काफी कुछ समान सा लगा। ऐश्वर्या राय ने अपना फेवरेट लुक यानी नैचरल टोन बेस सिलेक्ट किया था, जिसके साथ वह अपने पसंदीदा लाल रंग की लिप्स्टिक लगाई दिखीं। आराध्या का मेकअप एकदम मिनिमल रखा गया था। वहीं लिप्स को लाइट रेड टोन से कलर किया गया था। आंखों की बात करें, तो स्टार मां-बेटी ने अपनी खूबसूरत आइज को आइलाइनर एंड आइशैडो से हाइलाइट किया था।

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button