Breaking News

WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिलाओं के यौन शोषण के आरोप


दिल्ली के जंतर-मंतर में भारत के 30 पहलवानों ने बुधवार को प्रदर्शन शुरू किया था। अब उनके समर्थन में कई अन्य पहलवान और कुश्ती कोच आ गए हैं। कई राजनेताओं ने भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर मनमानी करने और महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

आपको बता दें कि पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती संघ को खत्म करके नए संघ का निर्णाण किया जाए। यह प्रदर्शन खत्म कराने के लिए खेल मंत्रालय ने भी पहलवानों से बात की, लेकिन बातचीत के बाद पहलवान संतुष्ट नहीं हुए और उनका प्रदर्शन जारी है। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए बृजभूषण सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button